भाजपा जिला अध्यक्ष का 'अहंकारी' जवाब: क्या यह चुनाव में विरोधी पार्टी के लिए फायदे का सौदा साबित होगा?



भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के व्यवहार पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा के महापौर प्रत्याशी पर लगाए गए जाति छुपाने के आरोप के बारे में जानकारी लेने के लिए जब उन्हें फोन किया गया, तो उन्होंने जवाब में कहा, "हा बता क्या हुआ आधा घंटा में मिलता हूँ बोल भाई क्या हुआ क्या बाइट रुक कॉल करता हूँ।"

यह जवाब और बात एक जिम्मेदार व्यक्ति की नहीं हो सकती है, जिसे भाजपा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यह सवाल उठता है कि क्या ऐसे व्यक्ति को भाजपा को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देनी चाहिए?

क्या आम आदमी को जरूरत पड़ने पर ऐसे व्यवहार का सामना करना पड़ेगा? यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर विचार करने की जरूरत है।

चुनाव के इस माहौल में, भाजपा के जवाबदार व्यक्ति का ऐसा जवाब विरोधी पार्टी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। यह सवाल उठता है कि क्या भाजपा को अपने नेताओं को मीडिया और आम जनता के साथ बेहतर तरीके से पेश करने के लिए प्रशिक्षित करने की जरूरत है?

Post a Comment

0 Comments