शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की पिता की हत्या, सिरगिट्टी क्षेत्र में सनसनी


बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया मन्नाडोल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने कथित रूप से अपने ही बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह शराब पीने के लिए पैसे न देना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को हिरासत में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

पूरी खबर सूत्रों के आधार पर लिखी गई हैं। 

Post a Comment

0 Comments