बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 130 पुलिसकर्मियों का तबादला

जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी द्वारा बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। जारी सूची में कुल 130 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें सब-इंस्पेक्टर, आरक्षक और मुंशी भी शामिल हैं। आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल रवानगी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सभी पुलिसकर्मी वास्तव में नए स्थान पर ज्वाइन करेंगे? पिछले कई तबादलों में यह देखने को मिला है कि कुछ आरक्षक और कर्मचारी सेटिंग या सिफारिश के जरिए अपना ट्रांसफर रुकवा लेते हैं या फिर औपचारिक रूप से एक दिन ज्वाइन कर दोबारा पुराने स्थान पर लौट आते हैं।

ऐसे में अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एसएसपी के इस आदेश का कितना सख्ती से पालन होता है और जिनका जहां तबादला हुआ है, वे वास्तव में वहां जाकर जिम्मेदारी संभालते हैं या फिर एक बार फिर तबादला आदेश महज कागजी कार्रवाई बनकर रह जाता है।

Post a Comment

0 Comments