बिलासपुर। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। मस्तूरी क्षेत्र निवासी उदय किशन रात्रे ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ लगातार भ्रामक और अपमानजनक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
शिकायत के अनुसार, मामला वर्तमान में DG कोर्ट में जस्टिस के समक्ष विचाराधीन है। इसके बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें अपराधी की तरह प्रस्तुत करने, जेल और जमानत से जुड़े संदर्भों को तोड़-मरोड़ कर प्रकाशित करने और फिल्म लाइन में काम शुरू करने जैसे कथनों के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। शिकायतकर्ता ने इसे सुनियोजित मानसिक उत्पीड़न और मानहानि करार दिया है।
इस संबंध में संबंधित थाने में धारा 174 बीएनएसएस के तहत एनसीआर (Non Cognizable Report) दर्ज की गई है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से लगातार टारगेट कर पोस्ट किए जा रहे हैं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने की आशंका जताई गई है।
पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया की इस जंग का कानूनी अंजाम क्या निकलता है और क्या जांच में आरोप प्रमाणित हो पाते हैं या नहीं।
ताबीर खुद को फिल्म समीक्षक के रूप में पेश करते हैं और फिल्मों में काम करने का दावा भी करते हैं, लेकिन अभिनय का अ भी ताबीर को नहीं पता है,और पेशेवर आचरण को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि वे रचनात्मक समीक्षा के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों और दूसरे समीक्षकों को नीचा दिखाने वाली भाषा का सहारा लेते हैं।
फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों का मानना है कि स्वस्थ आलोचना किसी भी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाती है, लेकिन व्यक्तिगत पूर्वाग्रह और एकतरफा टिप्पणियां माहौल को खराब करती हैं। आरोप है कि ताबीर अपने करीबी लोगों पर लिखने से परहेज़ करते हैं, जबकि अन्य के खिलाफ तीखी और विवादित बयानबाजी से नहीं चूकते।
इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों ने उनकी कार्यशैली और मानसिकता को गैर-पेशेवर बताते हुए कहा है कि ऐसी प्रवृत्तियां छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत की साख को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
0 Comments