प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी पुलिस ने 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सुनसान जगहों पर लोगों को देशी कट्टा दिखाकर डरा धमका रहे थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मैटिक चौक सिरगिटटी के पास रोड किनारे दो व्यक्ति खड़े होकर लोगों को डरा धमका रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास उर्फ बाके सिंह और अरुण यादव हैं। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ बाके सिंह के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है।
यह कार्यवाही आपरेशन प्रहार के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना है। पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में अपराधियों के मन में डर पैदा होगा और लोगों को सुरक्षा का एहसास होगा।
इस सफल कार्यवाही में विजय शर्मा,रवि यादव,मनोज बघेल,लक्ष्मी कश्यप केशव मार्को का विशेष योगदान रहा इन सभी के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यवाही सफल हो सकी।
0 Comments