इस अवसर पर समिति द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में फैंसी ड्रेस, कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़, मटकी फोड़ आदि शामिल थीं।
समारोह में आर एस मिश्रा, जे पी राव, प्रोफेसर विनीत नायर, अवनीश राव, राम मोहन शर्मा, अशोक तिवारी, संजय साहू, एम प्रसाद राव, धीरेंद्र सिंह, संतोष खेमका, दीपक मजूमदार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर रविंद्र सिंह जी ने कहा कि समिति की पहल से समुदाय में सकारात्मकता और उत्साह का माहौल बनता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों और महिलाओं को बधाई दी।
0 Comments