बिलासपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई



बिलासपुर, 19 सितंबर 2024 - पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने सरकंडा परिक्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बड़ी कार्रवाई की।


नगर पालिका निगम के भवन शाखा और अतिक्रमण दस्ता के साथ मिलकर यातायात पुलिस ने महामाया चौक से खमतराई मोड तक मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों, शोरूम और जिम आदि संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग का निरीक्षण किया।


इस दौरान पाया गया कि कई संस्थान अपने बेसमेंट पार्किंग को अन्य उपयोग के लिए इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी।

पुलिस ने ऐसे संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग के ताले खुलवाए और उन्हें पार्किंग के लिए उपयोग करने की समझाइश दी। इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और आम रोड पर वाहनों की भीड़ कम होगी।


इस कार्रवाई में नगर पालिका निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, सब इंजीनियर जुगल सिंह, सब इंजीनियर शशि बारे, अतिक्रमण शाखा के संतोष वर्मा, शिव बहादुर जायसवाल और यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार साहू, निरीक्षक सईद अख्तर और आरक्षक प्रदीप साहू, सतीश कुमार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments