"पंडरिया विधानसभा में सड़क हादसों का सिलसिला जारी, विधायक भावना बोहरा की चुप्पी पर सवाल"


पंडरिया विधानसभा के जनता की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी, खराब सड़कें, नालियों की समस्या और धूल से परेशान जनता घरों से निकलना कम कर दिया है। विधायक भावना बोहरा को जनता की फिक्र नहीं है, ऐसा लगता है।

आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लोग घायल हो रहे हैं। क्या विधायक भावना बोहरा किसी बड़ी घटना के इंतजार में है? चारभाँठा से पांडातराई रोड, पांडातराई से महादेव घाट डोंगरिया और संडी रोड की हालत खराब है। जनता को कब मूलभूत सुविधा मिलेगी? क्या विधायक अपनी जिम्मेदारी निभा पाएंगी?

यह सवाल उठता है कि क्या विधायक भावना बोहरा और जनता का रिश्ता कमजोर हो गया है? क्या विधायक को अपने जनता की फिक्र नहीं है? जनता को उम्मीद है कि विधायक अपने वादे पूरे करेंगी और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगी। लेकिन अब तक की स्थिति देखकर लगता है कि विधायक को जनता की समस्याओं की जिम्मेदारी लेने में दिलचस्पी नहीं है।

जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए विधायक को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और धूल से निजात दिलाने के लिए विधायक को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। जनता को उम्मीद है कि विधायक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगी।

Post a Comment

0 Comments