छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री के भीष्म पितामह कहे जाने वाले डायरेक्टर सतीश जैन और सी जी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मन कुरेशी की बहु प्रतीक्षित फिल्म मोर छैया भुइयां 2 का दर्शकों को काफ़ी बेसब्री से इंतज़ार था अब छत्तीसगढ़ी फ़िल्म प्रेमियों के इंतज़ार ख़त्म होने वाली है क्योंकि सतीश जैन द्वारा मोर छैया भुइयां टू का निर्माण पूरा किया जा चुका है और थियेटर में रिलीज़ होने की तैयारी भी हो गई है एक दिन पहले ही फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था जो दर्शकों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है कि महज2 दिन में फ़िल्म का ट्रेलर को लगभग डेढ़ लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है इससे पता चलता है दर्शकों को इस फिल्म का काफ़ी बेसब्री से इंतज़ार था बता दे फिल्म का दूसरा पार्ट पूरे 24 साल बाद आ रही है। जिसके कारण लोगों मे और भी ज्यादा उत्सुकता है फिल्म को लेके फ़िल्म में मन के साथ दीपक साहू भी फ़िल्म में नज़र आने वाले हैं जो मन के छोटे भाई के भूमिका में दिखाई देंगे फ़िल्म में सबकी चहेती और न्यू कमर दीक्षा जसवाल भी नज़र आने वाली है जिनका हाल ही में BA फ़ाइनल ईयर फ़िल्म सिनेमा हाल में रिलीज़ हुई है जिसको काफ़ी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म के पहला पार्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था और फिल्म सुपरहिट भी साबित हुई थी जिसके कारण निर्माता निर्देशक के आगे चैलेंज भी है।
0 Comments