छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री की काली करतूत... की फिल्म निर्माताओं पर दबाव बनाने की कोशिश... नहीं माने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख, लगा दिए "कॉम्प्रोमाइज" का दबाव बनाने के आरोप... अभिनेत्री और फ़िल्म टीम की मीटिंग के ऑडियो से सामने आया सच..


छत्तीसगढ़ फिल्म जगत में बुधवार को हड़कंप मच गया। जब एक जानी-मानी अभिनेत्री ने फिल्म बनाने वाली पूरी टीम पर सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए। फिल्म अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर फिल्म के  डायरेक्टर और एक्टर को घेरते हुए हुए फिल्म में काम करने के लिए "कंप्रोमाइज" करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। 

*पुलिस से नहीं की शिकायत*

ध्यान देने वाली बात यह है कि अभिनेत्री ने अभी तक इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से उसने फिल्म के टीम पर आरोप लगाए हैं।

*फिल्म की टीम के साथ किए विवाद*

फिल्मेकर्स ने अभिनेत्री को फिल्म में काम करने के लिए साइन किया था और एडवांस के तौर पर ₹50000 की राशि भी दी थी। इस राशि को लेने के बाद अभिनेत्री फिल्म के कि में बड़े परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगी। और उसकी इस रोक टोक से परेशान होकर फिल्म की निर्माताओं ने उसे फिल्म से हटाने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी कहा कि एडवांस की राशि भी उन्हें वापस नहीं चाहिए। अपनी गलती के कारण इस फिल्म के हाथ से जाने के गम को अभिनेत्री भुला ना सकी और उसी के कारण फिल्म की टीम को घेरते हुए सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अनर्गल आरोप लगा दिए।

*मीटिंग का ऑडियो आया सामने*

पूरे विवाद के बीच फिल्म के निर्माताओं और अभिनेत्री के बीच हुई मीटिंग का एक ऑडियो भी सामने आया है। इस ऑडियो के माध्यम से अभिनेत्री के झूठे आरोपों पोल खुलती नजर आ रही है।

*अपने भाई के साथ किया हंगामा*

फिल्म से निकल जाने के बाद जब विवाद बढ़ा तो अभिनेत्री ने फिल्म के सेट पर पहुंचकर जमकर विवाद भी किया पूरे टीम के साथ बदतमीजी करते हुए शूटिंग बंद करने की धमकी दी और उसके बाद मनगढ़ंत कहानी बनकर सोशल मीडिया पर डाल दी। पूरे मामले में फिल्म निर्देशक का कहना है कि अगर वह गलत है तो जांच में सब कुछ सामने आ ही जाएगा।

Post a Comment

0 Comments