बिलासपुुर टाइम संवादाता शेष यादव की रिपोर्ट - बिलासपुर वन मंडल मे उस समय हड़कंप मच गया जब एक वनपाल को खोजते हुए लगभग 50 महिला मजदूर पिछले तीन माह से लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर वन मंडल का घेराव कर दिया। वैसे तो वन मंडल बिलासपुर मे आए दिन कुछ न कुछ गडबडी,भ्रष्टाचार और लापरवाही का मामला सामने आते रहता है इस बार मामला है बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बिलासपुर का है। जहां गुरुवार 9 मई को चिलचिलाती दोपहर के समय लगभग 50 महिला मजदूरों ने वन मंडल कार्यालय पहुच वनपाल को खोजने व पूछने लगी। मामला लंबित मजदूरी भुगतान का था वन मंडल कार्यालय बिलासपुर मे वन वन मंडल अधिकारी कार्यालय में नहीं थे मजे की बात बिलासपुर वन परिक्षेत्र में रेंजर भी नहीं थे लेकिन किसी माध्यम से वनपाल को इस बात की खबर लग गई की महिला मजदूरों ने वन मंडल करेला का घेराव कर दिया है विभागीय सूत्र बताते हैं कि वनपाल वनपाल चार पहिया वाहन में सवार होकर वन मंडल कार्यालय में हालात का जायजा लेने आया किंतु महिला मजदूरों की भारी भरकम संख्या को देख दुम दबाकर भाग निकला। हमने रेंजर को फोन लगाया लेकिन शायद उन्हें भी जानकारी मिल गई थी इसलिए जवाब देने से बचने के लिए उन्होंने भी फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। महिला मजदूरों की मजदूरी भुगतान का पूरा मामला क्या था? कौन था वनपाल ? मजदूरी भुगतान में क्या थी गड़बड़ी क्या डीएफओ और रेंजर भी इस मजदूरी भुगतान गड़बड़ी मामले में है शामिल? क्यों भागे-भागे फिर रहा था वनपाल ? नगद मजदूरी भुगतान का भी है कोई प्रावधान?

0 Comments