धार दार तलवार लहरा कर अशांति फैलाने वाले आरोपियो को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से धारदार तलवार किया गया जप्त आरोपियो के खिलाफ आर्मस् ऐक्ट के तहत किया गया कार्रवाई।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अगामी लोक सभा चुनाव एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चाकू बाज व अपराधिक किस्म के लोगो पर अधिक कार्यवाही करने हेतु लगातार आदेशित किया जा रहा है मुखबिर से सूचना मिला कि नवीन गोस्वामी भास्कर वर्मा और सोमेश अढोलिया  हाथ मे  धारदार तलवार लेकर नयापारा चौक , चकरभाठा केंप राम मंदिर के पास,  ओवरब्रीज वर्मा मोहल्ला आम जगह मे हाथ मे तलवार रखकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है सूचना पर चकरभाठा थाना द्वारा टीम बनाकर नयापारा चौक , चकरभाठा केंप राम मंदिर के पास,  ओवरब्रीज वर्मा मोहल्ला  के पास पहुचकर आरोपी नवीन गोस्वामी पिता छत्रपाल गोस्वामी निवासी स्टेशन रोड चकरभाठा भास्कर वर्मा पिता शिव वर्मा उम्र 28 साल निवासी नयापारा चकरभाठा सोमेश अढोलिया पिता मेलाराम अढोलिया उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 05 अचानकपुर चकरभाठा को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियो के कब्जे से एक नग धारदार तलवार बरामद कर आरोपियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया उपरोक्त कार्यवाही में - नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा निमितेश सिंह , सउनि मनोज शर्मा , भुनेश साहू, प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह, आतिश पारिक , मनीराम सोनवानी, भरत सोनी,  आरक्षक राम कुमार बघेल, देवेन्द्र भोशले , योगेन्द्र खुटे , विनोद सूर्यवंशी, हरीश यादव , दिनेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा

Post a Comment

0 Comments