दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे घर वापसी आइये अभियान को एक और बड़ी सफलता उस वक़्त मिली जब 5 इनामी नक्सली सहित 17 माओवादियों ने एस पी गौरव राय और सीआरपीएफ डीआईजी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सभी समर्पित नक्सलियों पर सैकड़ो हत्त्या आगजनी लूट IED ब्लास्ट जैसे मामले अलग अलग थाने में दर्ज है।पुलिस इसको बड़ी कामयाबी के रूप में मान रही है इनसे बहुत सी एहम जानकारी पुलिस को मिलेगी। समर्पण किये सभी 17 नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा वही सभी को 25 -25 हज़ार प्रोत्साहन राशि भी दिया गया।अब तक इस अभियान से प्रभावित होकर 186 इनामी नक्सली सहित 841 माओवादी कर चुके है घर वापसी।नक्सली विचार धारा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में भटके हुए नोजवान कर रहे आत्मसमर्पण।
0 Comments