तेज रफ़्तार का फिर दिखा क़हर! घटना के बाद आने वाली पुलिस द्वारा आज समय पर आकर पीड़ित को अस्पताल और आरोपी को थाना पंहुचाया गया

शेष यादव की रिपोर्ट-

बता दे आज रात 2:00 बजे के लगभग एक कार चालक युवक ने दो स्कूटी सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार भागने की कोशिश कर रहा था कार चालक युवा नशे की हालत में तोरवा से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था इसी बीच स्टेशन तरफ जा रहे दो नाबालिक युवकों को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दिया इसके बाद दोनों युवक घायल अवस्था में बीच सड़क पर ही गिर गए हादसे में स्कूटी कार के सामने ही फँस गया जिसे कर चालक युवक द्वारा लगभग डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते ले गया स्टेशन जाने वाली सड़क में लोहे के स्टॉपर लगे रहने के कारण कार फँस गया इसके बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सोपा गया हमेशा लेट से आने वाली पुलिस द्वारा आज सही समय पर आकर घायल युवकों को अस्पताल और आरोपी कार चालक को थाना पहुंचाया गया कार चालक युवा नशे की हालत में कार चला रहा था जिसके कारण हादसा हुआ हादसे में दोनों युवकों को अंदरूनी चोटे आई है जिसको तोरवा पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आरोपी ताराबहार क्षेत्र में रहता है मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम मज़हर अली है जो मूल रूप से मनेंद्रगढ़(चिरमीरी) ज़िले का निवासी है। 

आरोपी को पकड़ने में अनूप किंडो शाहेब अली प्रदीप साहू का मुख्य भूमिका रहा

Post a Comment

0 Comments