शहर में लगातार नशा को रोकने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लगातार नशा के सौदागरों के ख़िलाफ़ कार्यवाही भी की जा रही है लेकिन कुछ ईरिक्शा चालक द्वारा नशे में वाहन चलाकर अपने एवं सवारियों के भी जान को जोखिम डाल रहे है। दरअसल पुराना बस स्टैंड के पास एक ईरिक्शा चालक ओवरटैक करने के चक्कर में ईऑटो को ही पलटा दिया जिससे अंदर बैठे सवारी बाल बाल बचे बता दें ऑटो में पाँच छः महिलायें बैठी थी जो पुराना बस स्टैंड से तेलीपारा की तरफ़ जा रही थी उसी बीच ड्राइवर द्वारा ऑटो को स्पीड से एवं कट मारकर ओवरटैक् करने की कोशिश में ऑटो पलट गई जिसे आस पास के लोगो की मदद से ऑटो में बैठे सवारियों को निकालकर 112 की मदद से ज़िला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 112 की लापरवाही से ईऑटो चालक भागने के फ़िराक़ में था जिसे लोगो ने तारबहार पेट्रोलिंग को बुला कर शराबी युवक को पुलिस के सुपुर्द किया पेट्रोलिंग गाड़ी ख़राब होने की वजह से तारबाहर पेट्रोलिंग में तैनात आरक्षक मुरली भार्गव आनन फ़ानन में बाइक में आकर भीड़ को क़ाबू किया और आपसी विवाद होने से बचाया।
0 Comments