फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर: डायरेक्टर पर 21 लाख की धोखाधड़ी का आरोप!


रायपुर की सिटी कोतवाली थाने में एक व्यवसायी महिला ने छत्तीसगढ़ी फिल्म डायरेक्टर सुमित मिश्रा पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है!

महिला का आरोप है कि सुमित मिश्रा ने अपनी फिल्म "प्रेम युद्ध" के लिए उनसे 21 लाख रुपये उधार लिए थे और 15 दिनों के भीतर ब्याज सहित रकम लौटाने का वादा किया था। लेकिन जब महिला ने रकम लौटाने के लिए कहा, तो सुमित मिश्रा ने केवल 60 हजार रुपये ही लौटाए और बाकी रकम को लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं!

सूत्रों के मुताबिक, "प्रेम युद्ध" सुमित मिश्रा की पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। ओवरकॉन्फिडेंस में सुमित मिश्रा ने मार्केट से पैसा लिया, लेकिन फिल्म की असफलता के बाद वे कर्ज नहीं चुका पा रहे हैं!

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि यह मामला इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। इंडस्ट्री को एक अच्छी फिल्म और कहानी की जरूरत है, न कि डायरेक्टर और हीरो का ओवर कॉन्फिडेंस। जब तक डायरेक्टर दर्शक के लिए फिल्म नहीं बनाएगा, लोग सिनेमा हाल नहीं जाएंगे!

पुलिस ने सुमित मिश्रा और उनके साथी आशीष शर्मा के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है!

फिल्म एसोसिएशन वाले इस मामले में क्या एक्शन लेंगे? क्या वे ऐसे फ़र्ज़ी डायरेक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य खतरे में है! ऐसे में जरूरत है फिल्म एसोसिएशन और पुलिस के बीच मिलकर काम करने की!

क्या आप भी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के भविष्य के बारे में चिंतित हैं? अपने विचार हमें बताएं!

Post a Comment

0 Comments