"सरगांव थाना क्षेत्र में जुआ फड़ का आतंक: पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कारोबार"


मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में जुआ फड़ का अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध की स्थिति बनी हुई है। गृह मंत्री विजय शर्मा के सख्त आदेश के बावजूद पुलिस प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

सूत्रों की मानें, तो बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा के जुआरी सरगांव थाना क्षेत्र में अपना अड्डा बना रखा है। जुआ फड़ का संचालन दिन में तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जाता है, और इसकी जानकारी पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों को नहीं है।

इस मामले में पुलिस की लापरवाही और सिपाहियों की मिलीभगत की आशंका है। जुआरी अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए रोज़ जगह बदल दिया जाता है, ताकि किसी को जुआ की भनक ना लगे। यह तरीका उन्हें पुलिस की नज़रों से बचने में मदद करता है।

गृह मंत्री के आदेशों की अवहेलना की जा रही है, और अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस पर कब कार्रवाई करता है। यह खबर एक गंभीर मुद्दा उठाती है, और पुलिस प्रशासन को इसकी जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Post a Comment

0 Comments