बिलासपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चौतरफा प्रहार करते हुए 3 दिनों में ही एनडीपीएस एक्ट के 5 और आबकारी एक्ट के 90 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान 117 किलो गांजा, 854 नग नशे के इंजेक्शन, और 365 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ हर स्तर पर कार्यवाही की है। नशे के इंजेक्शन, गांजा, अवैध शराब सभी पर चौतरफा प्रयास कर सभी का END TO END इन्वेस्टिगेशन कर इन कार्यों में संलिप्त अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।
विभिन्न थानों में की गई कार्यवाही में:
• थाना तखतपुर में 854 नग नशे के इंजेक्शन जब्त किए गए और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
• थाना रतनपुर में 101.7 किलो गांजा जब्त किया गया और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।
• थाना तोरवा में 10 किलो गांजा जब्त किया गया और पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए।
• थाना चकरभाठा में 2 किलो गांजा जब्त किया गया और दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
• थाना मस्तूरी में 3 किलो गांजा जब्त किया गया और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।
• थाना पचपेड़ी में 184 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
• थाना सीपत में 110 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और चार आरोपी गिरफ्तार किए गए।
• थाना सिरगिट्टी में 32 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
• थाना कोटा में 22 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।
• थाना मस्तूरी में 17 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
नशे के कारोबार में शामिल 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, और नशे की तस्करी में प्रयुक्त दो कार और 12 मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए हैं।
0 Comments