हिन्दू सनातन के लिए कार्य करने का दावा करने एवं!तथा कथित भाजपा नेता धनंजय गोस्वामी की काली करतूत का उजागर

 
एक चौंकाने वाले मामले में, हिंदू सनातन के लिए काम करने का दावा करने वाले धनंजय गोस्वामी की काली करतूत उजागर हुई है।  गोस्वामी पर आरोप है कि वह भोली भाली लड़कियों को बहला फुसलाकर उनसे लोगों  को झूठे मामलों में फंसाने और पैसे कमाने के लिए उपयोग करता था।
छत्तीसगढ़ शासन मे गृहमंत्री विजय शर्मा के करीबी भी बताता है खुद को गोस्वामी 

पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि गोस्वामी उन्हें दबाव में लाकर झूठी एफआईआर कराता था और फिर पैसे लेकर समझौता कराता था। एक पीड़िता ने बताया कि गोस्वामी ने उनसे एक लाख रुपये लिए है जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसका ऑडियो हमारे पास भी है। लेकिन ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं 

गोस्वामी पर आरोप है कि वह नार्मल मुद्दों को भी हिंदू और मुस्लिम विवाद का रूप दे देता था। साथ ही, उन पर लड़कियों को नशा कराने का भी आरोप है।

यह मामला हिंदू सनातन के नाम पर शर्मिंदगी का कारण बन गया है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए जो हिंदू के नाम पर ऐसी घटिया हरकतें करते हैं।

Post a Comment

0 Comments