बिलासपुर में शराब के नशे में हुई थी हत्या, पुलिस की लापरवाही से जनता में रोष आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर



बिलासपुर शहर के पुराना बस स्टैंड में २५ अगस्त को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। राहुल चौहान नामक युवक अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, जब किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने शराब की बोतल से राहुल के गले में वार कर दिया, जिससे वह थोड़ी दूर जाने के बाद मर गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस अभी तक कोई जवाब नहीं दे रही है। लगभग १२-१३ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस घटना के बाद से जनता में पुलिस की लापरवाही को लेकर रोष है।

लोगों का कहना है कि पुलिस शराब के नशे में हुई इस हत्या को गंभीरता से नहीं ले रही है, और आरोपी को गिरफ्तार करने में असमर्थ है। आम जनता में डर का माहौल है, क्योंकि शहर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना चाहिए और अपराधों पर नियंत्रण करना चाहिए।

पुलिस की लापरवाही का कारण यह है कि आरोपी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। संदिग्धों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शहर से बाहर भाग गया है, लेकिन पुलिस के पास इसके लिए कोई ठोस सबूत नहीं है।

जनता का कहना है कि पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को तुरंत चालन कर देती है, लेकिन संगीन अपराध करने वालों को पकड़ नहीं पा रही है। इससे लोगों में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

एसपी की जिम्मेदारी है कि वे शहर में अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। लोगों का विश्वास पुलिस पर बनाए रखने के लिए एसपी को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments