बिलासपुर में ईद के मौक़े पर विवादित झंडा फहराने का मामला सामने आया है जहां ईद के मौक़े पर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा तारबाहर चौक से मस्जिद तक फिलिस्तान का झंडा फहराने का मामला सामने आया है, जिसे देशद्रोही के रूप में देखा जा रहा है।
इस घटना के बाद सर्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में आवेदन दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सर्व हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि फिलिस्तान का झंडा 24 घंटे से अधिक समय तक फहराया गया, जो कि देश के लिए खतरनाक है।
इस घटना की निंदा करते हुए संगठन ने कहा कि देश में बाहरी देशों का झंडा फहराना देशद्रोह है और इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
0 Comments