बिलासपुर के विनोबा नगर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को निशुल्क पूर्ण शरीर जांच परीक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रविंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग, पार्षद वार्ड क्रमांक 27, गायत्री परिवार के द्वारिका प्रसाद पटेल और योग प्रशिक्षक सतीश बरेठ के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित थेरेपिस्ट और वैलनेस कोच लोकनाथ ने बताया कि शरीर को प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज, वसा और प्रोटीन की जरूरत होती है। इन्हें सप्लीमेंट्री के माध्यम से पूरा करना आवश्यक है, अन्यथा बीमारियों और कमजोरी का सामना करना पड सकता है।
0 Comments