तोरवा थाना क्षेत्र में भयानक आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई। आग इतनी भयानक है कि आंच सड़क तक आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
आग के कारण हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें काफी संपत्ति का नुकसान हुआ होगा। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है और आगे की कार्यवाही चल रही है।
0 Comments