छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री सोनाली सहारे की फ़िल्म आख़िरी फ़ैसला की निराशाजनक कहानी


छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री में सोनाली सहारे का नाम कंट्रोवर्सी क्वीन के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनकी फ़िल्में दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं। उनकी ताज़ा फ़िल्म आख़िरी फ़ैसला भी बुरी तरह से ओपन हुई है, जिससे उनकी फ़िल्मी करियर पर सवाल उठने लगे हैं।

सोनाली सहारे ने लगभग ८-१० फ़िल्मों में काम किया है, लेकिन सिर्फ़ एक फ़िल्म हिट हुई है, जो कि हीरो प्रधान था। बाक़ी सारी फ़िल्में सुपर फ्लॉप रही हैं जिनका नाम भी शायद लोगो को याद हो और दर्शकों में अपनी पहचान बनाने में पूरी तरह नाकाम रही हैं।

आख़िरी फ़ैसला की निराशाजनक कहानी सोनाली सहारे की फ़िल्मी करियर की विफलता को दर्शाती है। फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद, थिएटर में सन्नाटा रहा और दर्शकों की कमी साफ़ दिखाई दी।
मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म का मुख्य अभिनेता का ये दूसरी फ़िल्म है पहली फ़िल्म कब आई कब गई किसी को याद भी नहीं है। 

फ़िल्म में एक और अभिनेत्री है दीक्षा जयसवाल जिनका हाल ही में रिलीज़ फ़िल्म कामयाब रही है फ़िल्म आख़िरी फ़ैसला में अगर किसी नाम की तलाश करेंगे तो वो है सोनाली सहारे लेकिन उनके होने नहीं होने से कुछ ख़ास फ़र्क़ नहीं पड़ा। 

लेकिन सोनाली सहारे को अपनी फ़िल्मी करियर पर पुनर्विचार करने की ज़रूरत है, ताकि वे दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ सकें और अपनी पहचान बना सकें।

Post a Comment

0 Comments