पुराना बस स्टैंड में बजरंग चाय वाले का रोड़ पर कब्जा: यातायात व्यवस्था को बाधित करने का आरोप

पुराना बस स्टैंड, शहर के हृदय स्थल में, बजरंग चाय वाले की दुकान ने सरकारी रोड पर कब्जा कर लिया है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। यह दुकान आधी रात में तीन साढ़े तीन बजे खुल जाती है , जिससे जमावड़ा होता है और लड़ाई-झगड़े का खतरा बना रहता है।

यह सवाल उठता है कि क्या बजरंग चाय वाला प्रशासन से बड़ा हो गया है? क्या उसने ट्रैफिक जाम करने के लिए परमिशन ले ली है? पुलिस की सहयोग नहीं करने के पीछे क्या कारण ह)?
पुराना बस स्टैंड शहर का महत्वपूर्ण स्थल है, जहां से लोग बस और ऑटो के लिए रुकते हैं। पहले से ही ट्रैफिक समस्या काफी है, और बजरंग चाय वाले की दुकान के सामने सैकड़ों वाहन खड़े होने से रोड जाम हो जाती है।

प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और बजरंग चाय वाले के अवैध कब्जे को हटाना चाहिए। यह सवाल उठता है कि क्या प्रशासन बजरंग चाय वाले के ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगा या सिर्फ वार्निंग देकर हर बार की तरह छोड़ देगा?
कुछ प्रश्न जो प्रशासन को जवाब देने होंगे:

- क्या बजरंग चाय वाले के पास दुकान के सामने ट्रैफ़िक जाम करने का लाइसेंस है?
- क्या प्रशासन ने बजरंग चाय वाले को रोड पर कब्जा करने की अनुमति दी है?
- क्या पुलिस बजरंग चाय वाले के रोड पर कब्जे को हटाने के लिए कार्रवाई करेगी?
- क्या प्रशासन शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई योजना बना रहा है?

Post a Comment

0 Comments