छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में करण खान की नई फिल्म "गणितबाज" का आगाज, क्या मिल पाएगा दर्शकों का प्यार?

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में एक नई फिल्म "गणितबाज" का एलान हुआ है, जिसमें मुख्य अभिनेता करण खान हैं। करण खान की पिछली सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं, जिनमें "ससुराल बेनाम बादशाह", "कुरुक्षेत्र", "दगाबाज", "मितान 420", "दबंग देहाती", और "राधेअंगूठाछाप" शामिल हैं। इन फिल्मों का नाम भी दर्शकों को याद नहीं है।

करण खान की फिल्में सोशल मीडिया के दौर में भी दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में क्या करण खान की नई फिल्म "गणितबाज" को दर्शकों का प्यार मिल पाएगा?

फिल्म के डायरेक्टर ने नया दांव खेला है, सीजी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े यूट्यूबर्स को फिल्म में मौका दिया है, जिनमें पकलु 85, बिंदास बहुरानी, और भूमि आदि शामिल हैं। क्या इन यूट्यूबर्स के नकली सोशल मीडिया फॉलोवर्स को देखकर फिल्म में लिया गया है यह सवाल उठता है। 

फिल्म की अभिनेत्री काजल पांडे हैं, जिनका नाम शायद ही लोगों ने सुना होगा। बिलासपुर और रायपुर के दो गुटों की बातें सामने आती रहती हैं, और यह फिल्म बिलासपुर प्रधान है, लेकिन अधिकतर कलाकार बाहर से हैं। क्या बिलासपुर के कलाकार इस फिल्म में काम करने के काबिल नहीं हैं?

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद करण खान को कितना रिस्पांस मिलेगा, यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। क्या करण खान फ्लॉप एक्टर का टैग हटा पाएगा? क्या करण खान का नाम यह फिल्म चला पाएगी? यह सवाल सभी के मन में है।

इस फिल्म की सफलता या असफलता से करण खान के करियर की दिशा तय होगी। क्या करण खान अपने फ्लॉप एक्टर के टैग को हटा पाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

फ़िल्म से जुड़ी बाक़ी सभी जानकारी दूसरे एपिसोड में।

Post a Comment

0 Comments