"छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा चुनौती: दो फिल्में एक साथ रिलीज, निर्माताओं का पैसा और इंडस्ट्री का भविष्य दांव पर"


छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा चुनौती खड़ा हो गया है, जब दो बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।22 नवंबर को तिजा के "लुगरा 2" और "बेटा" एक साथ रिलीज होने से निर्माताओं का पैसा और इंडस्ट्री का भविष्य दांव पर लग गया है।

इससे पहले भी एक ही दिन दो फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन परिणाम औसत ही रहा है। अब जब दो बड़ी फिल्में एक साथ आ रही हैं, तो यह निश्चित है कि एक फिल्म को घाटा होगा और इंडस्ट्री को भी नुकसान होगा।

आने वाले दिसंबर में 20 तारीक को दो और बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली है। इस मामले में अमलेश की भूमिका महत्वपूर्ण है, जो दोनों फिल्मों में हीरो हैं। उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वे दोनों निर्माताओं को समझाएं और सामंजस्य बैठाएं। लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर जीरो परसेंट भागीदारी दिखाई देना गलत है।

करण खान की फिल्में 2018 से लगातार फ्लॉप हो रही हैं, इसलिए उनकी फिल्म को अकेले रिलीज करना ही बेहतर होगा। लेकिन दो फिल्में एक साथ रिलीज होने से दर्शकों का ध्यान बंट जाएगा और फिल्मों की सफलता पर असर पड़ेगा।

यह एक गंभीर मुद्दा है और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा चुनौती है। अब देखना यह होगा कि कौन सी फिल्म आगे निकलती है और कौन पीछे रहती है।

Post a Comment

0 Comments