बिलासपुर जिले की सिरगिटटी पुलिस ने एक बार फिर से अपनी त्वरित कार्रवाई से चोरी के मामले में आरोपी मुकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 नवंबर 2024 को मन्नाडोल स्थित आर. के. सेल्स कंपनी में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गए सभी सामान, जिसकी कीमत लगभग 48,000 रुपये है, को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी विजय चौधरी ने एक टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, आरक्षक रवि शर्मा, मनोज बघेल, रवि यादव और मनीष सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
यह कार्रवाई सिरगिटटी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई का हिस्सा है, जो चोरी के मामलों में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने और शत प्रतिशत माल बरामद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उपलब्धि से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा और अपराधियों में भी डर पैदा होगा।
0 Comments