छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा सवाल उठता है - क्या यहाँ नये टैलेंट को मौका मिलने का समय आ गया है? करण खान जैसे अभिनेता, जिनकी पिछली फिल्में फ्लॉप रही हैं, अभी भी लीड रोल में हैं।
करण खान की फिल्मों की सूची देखें तो पता चलता है कि 2018 से उनकी सभी फिल्में फ्लॉप या सुपर फ्लॉप रही हैं। इनमें राधे अंगूठाछाप(2018), छत्तीसगढ़ के हैंडसम(2018), भँवर(2018), मंदराजी(2019), ससुराल(2020),बेनाम बादशाह(2020), कुरुक्षेत्(र2022) जैसी फिल्में शामिल हैं,
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दर्शक अपना पैसा लगाकर करण खान की फिल्म देखने जाएंगे? क्या फिल्म मेकर को अभी भी करण खान पर भरोसा है? और सबसे बड़ा सवाल, क्या दर्शक सीजी फिल्म देखने सिर्फ अपना पैसा और वक्त बर्बाद करने जाएंगे?
क्या करण खान को ही लोग हीरो के रूप में देखना नहीं चाहते हैं? या फिर ये सभी फिल्मों की कहानी और बाकी चीजों में कमी रही होगी जिसके कारण दर्शक नहीं गए और सभी फिल्म फ्लॉप रही?
इसके अलावा, कई फिल्में ऐसी हैं जो अपना बैनर पोस्टर का खर्च तक नहीं निकाल पाई हैं। इतना फ्लॉप फिल्म देने वाले शायद करण खान पहले हीरो हैं। इसके बावजूद कुछ फिल्म मेकर को करण खान पर भरोसा है, जो आश्चर्यजनक है।
इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए हमने छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ जानकारों से बात की। उनका कहना है कि नये टैलेंट को मौका देने से सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि दर्शकों की पसंद को भी पूरा किया जा सकेगा।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव कब आएगा और नये टैलेंट को कब मौका मिलेगा। क्या करण खान की आगामी फिल्म गणितबाज दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी? यह तो वक्त ही बताएगा।
0 Comments