मोर छैंहा भुइंया ३ की टीम पर सवाल: क्या इंसानियत से बड़ा है फिल्म का बजट?

छत्तीसगढ़ की आगामी फिल्म मोर छैंहा भुइंया ३ की शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसा हुआ है। शूटिंग शेड्यूल के दौरान फिल्म की टीम अगले लोकेशन के लिए जा रही थी, तभी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दुर्भाग्य से, ड्राइवर की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिल्म की टीम और संबंधित लोग इस घटना को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह इंसानियत को तार-तार करने वाला नहीं है? क्या फिल्म का बजट इंसानियत से बड़ा हो गया है?

फिल्म की टीम ने इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश की है, लेकिन यह सवाल उठता है कि क्या उन्हें मृत आत्मा के लिए एक दिन शूटिंग रोककर इंसानियत का मिसाल देना चाहिए था? क्या ऐसे घटना के बाद मृत परिवार के साथ खड़े नहीं होने पर फिल्म को कोई नुकसान होगा?

यह सवाल उठता है कि क्या लोग मोर छैंहा भुइंया ३ को वही प्यार और समर्थन देंगे जो उन्होंने पहले दो फिल्मों को दिया था? क्या फिल्म की टीम का यह फैसला उनकी इंसानियत को दर्शाता है या नहीं?

हमारी टीम इस मामले पर नजर बनाए रखेगी और आपको आगे की जानकारी देती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments