बिलासपुर इन दिनों शिक्षा विभाग अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में है ऊपर से एक तस्वीर हैरान करने वाली सामने आई है जिसमें जिला बिलासपुर के शिक्षा अधिकारी टीका राम साहू के साथ बिल्हा विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय अंतर्गत संचालित बिजौर का संकुल समन्वयक मनोज सिंह ठाकुर अपने स्कूलों का अवलोकन छोड़ दूसरे संकुल के स्कूलों का निरीक्षण कर रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज सिंह ठाकुर संकुल समन्वयक बिजौर के खिलाफ कलेक्टर बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर और सँयुक्त संचालक बिलासपुर के पास लिखित में गंभीर शिकायत की गई है।
शिक्षा विभाग के जानकार कहते हैं कि ऐसे में सवाल खड़े होना लाज़मी है जब जिला के शिक्षा अधिकारी ऐसे कर्मचारी को अपने साथ लेकर घूमेंगे।
हो सकता है कि संकुल समन्वयक की शिकायत फाइल लाभ हानि के चक्कर में दब गई हो लेकिन शिकायत तो शिकायत है जिस दिन जाँच पड़ताल में सामने आई दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
वैसे भी संकुल समन्वयक मनोज सिंह ठाकुर का विवादों से गहरा नाता है इनके खिलाफ दबी जुबान से शिक्षकों की शिकायतें सामने आती रहती है कहते हैं जो खुलकर सामने आता है उन्हें यह सस्पेंड करानें में एड़ी चोटी एक कर देते हैं और सामने वाले को सस्पेंड करा कर ही दम लेते हैं।
बहरहाल जिला शिक्षा अधिकारी को चाहिए कि कम से कम ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें कहीं ऐसा ना हो कि......!
0 Comments