छत्तीसगढ़ की आगामी फिल्म मोर छैंहा भुइंया तीन की शूटिंग के दौरान एक भयानक हादसा हुआ है। शूटिंग शेड्यूल के दौरान फिल्म की टीम अगले लोकेशन के लिए जा रही थी, तभी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दुर्भाग्य से, ड्राइवर की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा खरोरा से सारा गांव के बीच में हुआ है। घटना के बारे में जानकारी देने के लिए हमारी टीम ने फिल्म के डायरेक्टर सतीश जैन से संपर्क किया, लेकिन उनका फोन नहीं लगा। हालांकि, फिल्म से जुड़े एक व्यक्ति ने इस बात की पुष्टि की है कि लाइट मेन में से तीन-चार लोगों को खरोंच और चोट आई है, जबकि ड्राइवर की मौत हो गई है।
यह हादसा फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। हमारी टीम इस हादसे में मारे गए ड्राइवर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है और घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की कामना करती है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिल्म की शूटिंग पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है और शूटिंग चालू हो गई है। क्या ऐसे एक अनुभवी और सीनियर डायरेक्टर को शोभा देता है कि वे एक इंसान की मौत के बाद भी शूटिंग को रोकने के बजाय आगे बढ़ाने का फैसला करते हैं? क्या यह इंसानियत को तार-तार करने वाला नहीं है?
0 Comments