सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री का सुपर फ्लॉप हीरो दिलेश साहू: क्या नेपोटिज्म का शिकार हो रही है सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री?

सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा हीरो है जिसे कुछ लोग एक्शन स्टार कहते है, लेकिन उसे एक्शन का A भी नहीं आता। हम बात कर रहे हैं दिलेश साहू की, जो सीजी फ़िल्म प्रेमियों के बीच में एक अज्ञात नाम है। लगभग 8-10 फ़िल्में करने के बावजूद, लोगों को एक का भी नाम याद नहीं है।

दिलेश साहू की फ़िल्मों की सूची देखकर आपको हंसी आ जाएगी - मोर जोड़ीदार, मोर जोड़ीदार २, चल हटकोनो देख लेही, मैं दिया ते मोर बाती,रजनी, कुरुक्षेत्र, भूख मया के,लव दीवाना, इश्क़ म रिस्क,चंदा मामा ये सभी फ़िल्में पूरी तरह से फ्लॉप रही हैं।

अब दिलेश साहू की नई फ़िल्म जानकी रिलीज़ होने वाली है, जिसे पूरे देश में हिंदी डबिंग करके रिलीज़ करने का प्लान किया जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि क्या दिलेश साहू को पहले अपने फ़िल्म इंडस्ट्री में मेहनत करनी चाहिए? क्या उन्हें एक्टिंग में ध्यान देना चाहिए, उसके बाद बाहर कोशिश करना चाहिए?

दिलेश साहू के परिवार का भाई मोहित साहू, जो दिलेश साहू के लगभग फ़िल्म का प्रोडूसर है, यह सवाल उठता है कि क्या सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी नेपोटिज्म शुरू हो गया है? क्या दिलेश साहू को अपने परिवार के प्रभाव के कारण मौके मिल रहे हैं?

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जानकी फ़िल्म को 7 फरवरी को रिलीज़ करने का फैसला क्या सही है? जनवरी के आखिरी हफ्ते और फरवरी के पहले हफ्ते में सनी देओल, कमल हसन, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स की फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं। क्या जानकी फ़िल्म को पब्लिक का रिस्पांस मिल पाएगा? क्या यह शेर के मुँह में हाथ डालने वाली बात नहीं है?

अब देखने वाली बात होगी कि जिस फ्लॉप हीरो को यही के लोग प्यार नहीं दिए, उसे बाहर क्या रिस्पांस मिलता है। क्या दिलेश साहू अपने आप को साबित कर पाएंगे या फिर वे सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री के एक और फ्लॉप हीरो के रूप में जाने जाएंगे?

बिलासपुर टाइम दिलेश साहू की आने वाली फ़िल्म जानकी से जुड़ी जानकारी देते रहेंगे। बने रहे हमारे साथ और जानें क्या होता है दिलेश साहू की जानकी का हाल।

Post a Comment

0 Comments