नगर निगम बिलासपुर की लापरवाही ने तो कमाल कर दिया है! पुराना बस स्टैंड में बन रहे भवन के धूल से लोग इतने परेशान हो रहे हैं कि आधे घंटे में कई हादसे होते होते बच्चे हैं। और निगम के अधिकारी? वे तो एसी रूम में बैठकर अपनी दुनिया में मस्त हैं!
लेकिन यही निगम रोड सड़क किनारे व्यापार करने वाले गरीब ठेला टपरी वालों के ऊपर कार्यवाही करने और नोटिस देने में इतने फास्ट हैं कि उनकी तुलना रॉकेट से भी नहीं की जा सकती! लेकिन जब बात आम आदमी के सुरक्षा व्यवस्था की आती है, तो निगम के अधिकारी गायब हो जाते हैं।
बन रहे भवन में ना सुरक्षा व्यवस्था का इंतज़ाम है ना हरे पर्दा है जिसे धूल को रोका जा सके। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लेकिन निगम के अधिकारियों को इससे क्या फर्क पड़ता है?
इन दिनों पूरे प्रदेश में मौसम खराब चल रहा है, तेज हवा चलने के कारण निर्माणाधीन भवनों से इतना धूल उड़ता है कि सड़क में चलने वालों का चलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन निगम के अधिकारियों को इससे क्या फर्क पड़ता है? वे तो अपने एसी रूम में बैठकर अपनी दुनिया में मस्त हैं!
0 Comments