"यादव जी के मधु जी: छत्तीसगढ़ी फ़िल्म जो शहर में बनी चर्चा का विषय!विधायक अमर अग्रवाल ने किया पोस्टर विमोचन, फ़िल्म की ओपनिंग को लेकर बढ़ी उम्मीदें"

बिलासपुर TIME-

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक अच्छी खबर है! शहर विधायक अमर अग्रवाल ने हाल ही में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म "यादव जी के मधु जी" का पोस्टर विमोचन किया है। विधायक को फ़िल्म का एक गाना "क़सम से" बहुत पसंद आया, जो सुन्दरानी यूट्यूब पर रिलीज़ हो चुका है।

फ़िल्म के निर्देशक आदिल ख़ान ने कहा है कि यह फ़िल्म छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक नई दिशा है। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म न केवल गाँव के दर्शकों को बल्कि शहर के दर्शकों को भी आकर्षित करेगी।

फ़िल्म का प्रदर्शन 28 फरवरी से प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में शुरू हो जाएगा। लोग इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ़िल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो चुका है, जिसे लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है।

लोगो को फ़िल्म का टाइटल ट्रेलर से लेकर गाने भी बहुत पसंद आ रहा है, जिससे फ़िल्म प्रेमियों द्वारा अंदाज़ लगाया जा रहा है की फ़िल्म की ओपनिंग अच्छी होगी। विधायक के हाथो से पोस्टर विमोचन के बाद शहर में भी फ़िल्म चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments