टीना टप्पर vs दंतेला: क्या दंतेला टीना टप्पर के आगे दम तोड़ देगी?


सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री में साल २०२५ का आगाज सुकवा फ़िल्म से हो चुका है, और अब आगे बहुत सारी फ़िल्मों का इंतज़ार है सिने प्रेमियों को। चर्चा में फ़िलहाल टीना टप्पर का शोर है, जो २४ जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। उसी दिन एक और फ़िल्म रिलीज़ होगी, जिसका नाम है दंतेला। लेकिन क्यों लोग दंतेला और टीना टप्पर में टीना टप्पर देखने की बात कह रहे हैं?

दोनों फ़िल्में की कहानी अलग-अलग विषय पर आधारित है, लेकिन टीना टप्पर के हीरो-डायरेक्टर लोगों के दिलों में पहले से हैं। दंतेला के हीरो-डायरेक्टर को लोग जानते तक नहीं हैं। तो क्या दोनों फ़िल्म में टीना टप्पर बाजी मार लेगी?

टीना टप्पर के निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी ने पहले भी कई सफल फ़िल्में दी हैं, और उनकी यह जोड़ी दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। दंतेला के निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी नए हैं, और उनकी यह फ़िल्म उनके लिए एक बड़ा चुनौती होगी।

लेकिन दंतेला की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक दंतेला को देखने के लिए कितना रिस्क लेते हैं। क्या वे एक नए निर्देशक और अभिनेता की जोड़ी पर भरोसा करेंगे या फिर टीना टप्पर की लोकप्रिय जोड़ी के साथ जाएंगे? यह तो समय ही बताएगा।

Post a Comment

0 Comments