बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा बिकावी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 27 वर्षीय राजलक्षमी वर्मा नामक महिला को अवैध गांजा बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, राजलक्षमी वर्मा यादव नगर तिफरा में अवैध गांजा बिकावी कर रही थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 किलो अवैध गांजा और 5000 रुपये की बिक्री रकम जप्त की है।
इस मामले में पुलिस ने राजलक्षमी वर्मा के विरुद्ध अपराध 113/2025 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम किया है और विधिवत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस कार्रवाई में सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह, प्र.आर. वीरेंद्र धनकर, आर. केशव मार्को, रवि यादव और मनोज बघेल का विशेष योगदान रहा है।
0 Comments