मंत्री लखनलाल और प्रदेश पदाधिकारी को निपटाने की साजिश, पचास हजार में कोरबा के पार्षद सेट करने का आडियो लीक



कोरबा, 

कोरबा में हुए सभापति चुनाव में प्रत्याशी चयन में हुई चूक के बाद स्थानिय विधायक और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के खिलाफ रची गई साजिश का खुलासा हो गया है। दरअसल कोरबा नगर निगम चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी हीतानंद अग्रवाल की जगह बीजेपी के पार्षद दल से कुछ लोगों ने बीजेपी से ही बागी होकर लड़े नूतन सिंह को सभापति के चुनाव में समर्थन दे दिया था. इसके पीछे वजह सामने आई की, बीजेपी पार्षद दल , बीजेपी के प्रत्याशी हीतानंद अग्रवाल को सभापति के रूप में चयन नहीं चाहता था। जब चुनाव हुए तो परिणाम हीतानंद के पक्ष में न आकर बीजेपी के बागी नूतन सिंह के पक्ष में आ गया। इसे लेकर हीतानंद ने पार्टी में शिकायत की. इस शिकायत पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन को नोटिस भेजा है साथ ही इस प्रकरण की जांच करने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को पर्यवेक्षक बनाकर कोरबा भेजने का फैसला किया है। 

      पर्यवेक्षक गौरीशंकर अग्रवाल कोरबा पहुंचकर मामले की जांच करते इससे पहले ही हीतानंद अग्रवाल उनके सहयोगी बद्री अग्रवाल का स्थानिय पत्रकार के साथ मिलकर इस मामले में मंत्री लखनलाल अग्रवाल और बीजेपी नेता विकास महतो के खिलाफ साजिश रचने का आडियो वायरल हो गया है। इसमें हीतानंद अपने सहयोगी बद्री के साथ मिलकर पार्षदों को पैसे देकर बयान दिलवाने, पर्यवेक्षक के सामने दिए गए बयान का आडियो रिकार्डिंग करवाकर लाने की बात कह रहे हैं। साथ ही पार्षदों को मंत्री लखनलाल के हटने का दावा पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव के काम आने की प्रलोभन दे रहे हैं। पार्षदों को 50 हजार में खरीदकर अपने मुताबिक बयान दिलवाने की साजिश का खुलासा वायरल आडियो में हो रहा है।निचे आडियो और उसके संदर्भ को ध्यान से पढ़ें। हमारा संस्थान वायरल आडियो की पुष्टी नहीं करता यह जांच का विषय हो सकता है। 

आडियो 1 
इसमें हीतानंद अग्रवाल के समर्थक बद्री अग्रवाल स्थानिय पत्रकार को लखनलाल देवांगन के खिलाफ खबर प्रकाशित करने का प्रलोभन दे रहे हें। इसे आडियो में पार्षदों को पैसे देकर फेवर में लाने की बात हो रही है। 

आडियो 2 
इसमें हीतानंद अग्रवाल स्थानिय पत्रकार से पार्षदों के बयान लेने और आगे की बात अपने करीबी बद्री अग्रवाल से कर लेने की चर्चा कर रहे हैं। 

आडियो 3 
इसमें स्थानिय पत्रकार को ब्रदी अग्रवाल यह ब्रिफ दे रहे हैं कि, कैसे 50 हजार रूपए दो किश्तों में देना है पहला किश्त मंत्री लखनलाल के खिलाफ बयान देने और दूसरी किश्त पर्यवेक्षकों के सामने उनकी बताई हुई बात बोलते हुए आडियो स्टिंग करने के एवज में देने की बात कर रहे हैं।

ऑडियो 4
इसमें खुद हीतानंद अग्रवाल स्थानीय पत्रकार से बात कर रहे हैं। पत्रकार बता रहा है लखन लाल और प्रदेश पदाधिकारी ने उन्हें कुछ ब्रीफ नहीं दिया है इसलिए आपके फेवर में पार्षद बात करने से डर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments