"सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री के हैंडसम विलन अजय पटेल का ट्रेलर रिलीज़, भोजपुरी सिनेमा में भी है डिमांड"


सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम विलन अजय पटेल का तीन दिन पहले भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह के साथ आने वाली फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, जिसे लोगों ने काफ़ी प्यार दिया है। ट्रेलर को अब तक ग्यारह लाख लोगों ने देखा है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

अजय पटेल को पहली बार फ़िल्म ससुराल में नोटिस किया गया था, जहां उन्होंने एक विलन का भूमिका निभाया था। इसके बाद अजय लगातार फ़िल्मों में काम करते रहे और अपना एक अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल किए। आज अजय पटेल का डिमांड न केवल सीजी फ़िल्म इंडस्ट्री में है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी उनका मांग है।

सीजी फ़िल्म से भोजपुरी जैसे बड़े फ़िल्म इंडस्ट्री में जाना और अपना एक अलग जगह बनाना अपने आप में बड़ी बात है। अजय पटेल के चाहने वाले काफ़ी उत्साहित हैं अजय पटेल को इस फ़िल्म में देखने के लिए। छत्तीसगढ़ से अजय पटेल को काफ़ी बधाई और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। अजय पटेल के आगामी फ़िल्म में उनके अभिनय को देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह फ़िल्म भी उनके पिछले फ़िल्मों की तरह ही सफल होगी।

Post a Comment

0 Comments