सुकली के पास भयावह सड़क हादसा | 5 की मौत, 3 गंभीर


जांजगीर–नवागढ़ रोड पर देर रात लगभग 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा इतना ज़ोरदार था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सभी मृतक नवागढ़ के रहने वाले और शादी की बारात से लौट रहे थे।
बारात जयराम देवागन पिता विमल देवागन की थी, जो नवागढ़ से पंतोरा गई थी। वापस लौटते समय सुकली के पास यह दुखद घटना हुई।


हादसे में जान गंवाने वाले सभी 5 लोग:

1. विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन — उम्र 43 वर्ष


2. राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप — उम्र 27 वर्ष (आर्मी जवान)


3. पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे — उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान)


4. भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू — उम्र 40 वर्ष


5. कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू — उम्र 22 वर्ष



सभी निवासी — सड़क पारा, शांतिनगर, नगर पंचायत नवागढ़


घायल और कार्रवाई

हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, जिन्हें तुरंत बिलासपुर रेफर किया गया है।

मृतकों का पंचनामा और पोस्टमार्टम जांजगीर जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने स्कॉर्पियो (CG11BS3974) और ट्रक (OD23P6037) को कब्जे में लेकर थाने में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो बारात से लौट रही थी और सुकली के पास अचानक सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और पाँचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



 प्रशासन की कार्रवाई

पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंची। राहत–बचाव कार्य चलाया गया।
घटना की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments