विकास खंड शिक्षा कार्यालय बिल्हा इन दिनों प्रमुखता के साथ सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ दिन पहले एक वेबपोर्टल में खबर आई कि विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय बिल्हा को चला कौन रहा है!
इस खबर के बाद भी जिम्मदार कुम्भकर्णीय नींद से नहीं जागे।
फिर विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय बिल्हा में हो रही उगाही का सनसनीखेज मामला सामने आया बावजूद इसके जिम्मदारों की कुम्भकर्णीय नींद नहीं टूटी।
अब एक और मामला निकल कर सामने आ रहा है कि संतान पालन अवकाश लेने वाले शिक्षकों से उगाही की जा रही है।
कुल मिलाकर विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय बिल्हा से आये दिन उगाही का नया नया मामला सामने आ रहा है।
एक शिक्षक नें नाम नहीं छापने की शर्त पर बतलाया कि एक बार एक संकुल समन्वयक किसी मेडम का संतान पालन अवकाश आवेदन लेकर आए लेकिन उन्हें मना कर दिया गया तब उन्होंने नाराज होकर सबके सामने कहा कि मैं जानता हूँ कि दो दो हजार रुपए लेकर स्वीकृत किया जा रहा है लेकिन किस बात का पैसा दें इस काम के लिए ही सरकार आप को वेतन देती है।
फिर तुरंत उसके लाए आवेदन पर हस्ताक्षर कर दिया गया।
0 Comments