थाना सिटी कोतवाली पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने विशालकाय अजगर का रेस्क्यू कर सकुशल छोड़ा जंगल में!

आज रात लगभग 3:30 बजे करबला रविदास चौक के पास एक घर में लगभग 10-11 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस गया था जिससे घर में मौजूद लोग काफ़ी डर गये थे अजगर साँप के घर में घुसने से घर के सदस्य और आस पड़ोस में रहने वाले लोग भी काफ़ी डर गए थे रात होने की वजह से साँप रेस्क्यू करने वाले से संपर्क नहीं होने के कारण थाना सिटी कोतवाली को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली की टीम द्वारा तुरंत घर पहुँच कर विशाल अजगर को रेस्क्यू कर होने वाली बड़ी घटना से बचा लिया गया और अजगर को शहर में स्थित छट घाट के जंगल में शकुशल छोड़ा गया जिससे किसी को भी किसी प्रकार का कोई नुक़सान नहीं हुआ। कई लोग इस तरह से विशालकाय अजगर को सावन के पहले सोमवार के दिन दिखाई देने से भगवान शिव का आशीर्वाद भी समझ रहे है। 
थाना सिटी कोतवाली की टीम द्वारा किसी भी प्रकार से देरी और लापरवाही ना करते हुए तुरंत मौक़े पर पहुँच कर घर में फसे लोगो की मदद करने से लोगो के बीच काफ़ी ख़ुशियाँ भी दिखाई दी। ऐसे निडर और तत्पर पुलिस कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों द्वारा इनाम नहीं मिलना चाहिए क्या? जो ख़तरा को जानते हुए भी निडर होकर लोगों के मदद के लिए आधि रात को भी उपस्थित रहे। 
अजगर को रेस्क्यू करने वालों में मुख्य रूप से एएसआई गजेंद्र शर्मा,टंकेश साहू, और धीरेंद्र सिंह तोमर का मुख्य योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments