रसूख़दारों के आगे नतमस्तक हुई बिलासपुर पुलिस! थाने से चंद मीटर की दूरी पर संचालित हो रही है बॉम्बे पाव भाजी नहीं हो रही है कार्यवाही

वैसे तो बिलासपुर पुलिस कार्यवाही के नाम पर तीन सवारी बिना हेलमेट बिना नंबर प्लेट के वाहन चेकिंग करने में पूरे प्रदेश भर में आगे है और उसमे भी कार्यवाही सिर्फ़ मध्यम वर्ग या बाहर से पढ़ने आये स्टूडेंट्स लोगो के ऊपर ही हो रही है रसूखदार के ऊपर कार्यवाही या चालन तो दूर की बात है। बता दें थाना सिविल लाइन से चंद मीटर की दूरी पर बॉम्बे पाव भाजी है जो रात भर खुली रहती है उसके बाद भी सिविल लाइन पुलिस ने आँखों में पट्टी बांध ली है तभी तो बॉम्बे पाव  भाजी आराम से रात भर खुला रहता है। इससे साफ़ पता चलता है क़ानून सिर्फ़ आम लोगो या ग़रीब और मध्यम वर्ग के लोगो के लिये ही है रसूखदार तक पुलिस पहुँच ही नहीं पा रही है। हाँ अगर ठेला टपरी वाले तय समय से पाँच दस भी लेट हो गए तो तुरंत कार्यवाही हो जाएगी। शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा मुख्य चौक चौराहों में ११२ तैनात किए है और थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी भी रात में ग़स्त करते रहती है उसके बाद भी बिना प्रशासन के डर भय के ये लोग रात भर दुकान संचालित कर रहे है आख़िर क्या और किससे सेटिंग है और क्यों कार्यवाही नहीं हो रही है। अब देखने वाली बात है आख़िर सिविल लाइन पुलिस द्वारा बॉम्बे पाव भाजी के ऊपर कार्यवाही करती है या ऐसे ही सेटिंग का खेल चलता रहेगा

Post a Comment

0 Comments