जब भी आप किसी शोरूम में दोपहिया या चार पहिया वाहन ख़रीदने जाते है तब वहाँ के स्टाफ ऐसे बात करेंगे और ऐसे रिस्पांस करेंगे जैसे घर में नया दामाद आया हो लेकिन जब आप एक बार गाड़ी ख़रीद लेंगे लेनदेन पूरा हो जाएगा उसके बाद आप अपने नई गाड़ी का सर्विस कराने जाएँगे तब शोरूम वाले आपसे सीधे मुँह बात भी नहीं करते ना ही जानकारी देंगे।
ऐसे ही मामला महाराणा प्रताप चौक में स्थित चंद्रा टीवीएस शोरूम में देखने मिला आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटी ख़रीदने वाले सारे कस्टमर बहुत परेशान है एक हफ्ता तक गाड़ी को सर्विसिंग के नाम से रखे रहते हैं मिली जानकारी के हिसाब से यहां तक की कई लोगों का शिकायत है कि हमारी नई गाड़ी की बैटरी भी बदल दिया गया है। अब ऐसे में आम लोग जाये कहाँ किसपे भरोसा करे किसपे नहीं क्यों की गाड़ी को सर्विस में देने के बाद दिन भर वहाँ रुकना संभव नहीं होता है ऐसे में गाड़ी छोड़ के जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है। अगर उसका फ़ायदा शोरूम वाले ऐसे उठायेंगे तो ये बहुत ही निंदनीय है। अब सवाल ये भी उठता है अगर किसी कस्टमर के नयी गाड़ी के बैटरी के साथ छेड़छाड़ हुआ है तो शोरूम के ख़िलाफ़ कंप्लेंट क्यों नहीं किया गया। अब देखने वाली बात होगी चंद्रा टीवीएस शोरूम अपनी लापरवाही में सुधार लाएगी या जनता को ऐसे ही चुना लगाते रहेगी।
0 Comments