सरकारी सेवा नियम का धज्जियाँ उड़ा रहा शिक्षक कहा शासन का नियम कायदा मेरे लिए नहीं है! आखिर कौन है ये शिक्षक

बिलासपुर TIME 
विकास खंड शिक्षा कार्यालय तखतपुर इन दिनों स्तीफा की खबर के साथ सुर्खियां बटोर रहा है तरह तरह के सवाल खड़े हो रहें वहीं कुछ शिक्षकों द्वारा इसे सही निर्णय बताया जा रहा है दूसरी ओर कर्मचारी सेवा नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले शिक्षक की खबर निकल कर सामने आ रही है जो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता नजर आता है।

एक बार फिर बिलासपुर जिला शिक्षा कार्यालय में विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय तखतपुर से एक और मिस्टर इंडिया शिक्षक का मामला निकल कर सामने आ रहा है।


क्या है पूरा मामला

विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय तखतपुर अंतर्गत मुख्य मार्ग में संचालित शासकीय उन्नत पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुर्रा नवापारा में 53 दर्ज बच्चे अध्यनरत हैं स्कूल में बाउंडरी वाल नहीं है अतिरिक्त कक्ष की कमी है। बच्चों के लिए एक प्रधान पाठक और तीन शिक्षक की नियुक्ति की गई है।


जिसमें प्रधान पाठक आर के भोई,वीरेंद्र कुमार शर्मा, नितेश विमल सोनराजा और मनोज कुमार साहू पदस्थ हैं।


स्कूल के प्रधान पाठक नें बताया कि इस विषय पर संकुल समन्वयक को पत्र लिखा गया है।

पत्रइस स्कूल में 27/05/2023 से पदस्थ शिक्षक नितेश विमल सोनराजा दिनाँक 24/07/2024 तक उपस्थित पाठ्यांक रजिस्टर में कुल 31 दिनों की उपस्थिति दर्ज है। मतलब कुल 423 दिनों में मात्र 31 दिन ही स्कूल आए हैं लेकिन तनख्वाह पूरी मिल रही है।

ऐसा लगता है कि इन शिक्षक महोदय के लिए शासन के नियम कायदे कोई मायने नहीं रखते। ये अपनी इच्छानुसार काम करने वाले अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं। ये कर्मचारी सेवा नियम का पालन नहीं करते हैं।


उपस्थित शिक्षकों नें बताया कि शिक्षक स्कूल प्रधान पाठक को बिना लिखित सूचना के स्कूल से अनुपस्थित रहते हैं। बिना किसी आदेश के ये स्कूल से विभिन्न कार्यालयों में संलग्न रहते हैं मनमर्जी रूप से बिना किसी आदेश के ये शाला में आकर अपना हस्ताक्षर करते हैं मतलब ये कर्मचारी सेवा नियमों का पालन नहीं करते हैं।

 कुल मिलाकर विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय तखतपुर अंतर्गत संचालित एक सरकारी स्कूल का शिक्षक जब इस तरह से सरकारी नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मनमर्जी काम करेगा तो ऐसे में सवाल तो उठेंगे?

देखना होगा कि तनख्वाह खोर जिम्मेदारअधिकारी खबर को संज्ञान में लेकर क्या कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं?

Post a Comment

0 Comments