क्यों की गांधी चौक से शिव टॉकीज तक महाविद्यालय और कोचिंग का गढ़ है इसीलिए स्टूडेंटस का आना जाना लगा रहता है। इन सब का ट्रैफ़िक एम तरफ़ और गांधी चौक के पास स्थित महेश फ़ास्ट फ़ूड का ट्रैफ़िक जाम एक तरफ़ बता दें कि महेश फ़ास्टफ़ूड के पास किसी प्रकार का पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण वहाँ आने जाने वाले लोग अपनी अपनी वाहन आधे रोड तक खड़े कर देते है जिसके कारण एक साइड रोड पूरा जाम हो जाता है और चार पहिया वाहन या बस के गुजरने से रोड पूरा जाम हो जाता है जिससे घंटों तक आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बिलासपुर एसपी द्वारा हमेशा से यातायात व्यवस्था के लिए विभिन्न प्रकार के जनजागरूक कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जाता रहा है जिसमे यातायात के नियमों को बारीकी से समझाया जाता है।
उसके बावजूद भी महेश फ़ास्टफ़ूड द्वारा प्रशासन और निगम के सारे नियम को दरकिनार कर बेख़ौफ़ दुकान संचालित किया जा रहा है। आम लोगो की परेशानी से महेश फास्टफूड वालों को किसी प्रकार से कोई मतलब ही नहीं है।
मिली जानकारी के हिसाब से महेश फास्टफूड में लगभग शाम को बदमाशों का भी जमावड़ा लगा रहता है जो वहाँ आने जाने वाले लड़कियों के ऊपर भी कमेंटपास करते रहते है जिससे लड़कियों में भी डर का माहौल बना रहता है
कुछ महीनों पहले महेश फास्टफूड के सामने ही दो गुटों में ज़बरदस्त लड़ाई हुआ था लड़ाई में एक युवक द्वारा दूसरे को लोहे का चापट् लेकर मारने के लिए दौड़ाया जा रहा था जिसके बाद युवक ने महेश फास्टफूड के अंदर ही घुस कर अपनी जान बचाया था इस बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि महेश फ़ास्टफ़ूड का माहौल कैसा रहता होगा।
वहाँ मौजूद एक व्यक्ति से बात करने पर चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ हमने ऐसे ही कहा रोड तक गाड़ियाँ खड़ी रहती है प्रशासन का डर नहीं रहता क्या तो उस व्यक्ति का जवाब चौंकाने वाली थी उसने कहा हमारे ऊपर कभी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होती है क्योंकि हम सभी को फ्री में खिलाते-पिलाते है। पेट्रोलिंग आती है खाते पीते है चले जाते है यातायात वाले भी आते है खाते पीते है और चले जाते है। तब हमने कहा और पैसा तो उसने कहा छोड़ो ना एक दूसरे से काम पड़ते रहता है। अब देखने वाली बात है आख़िर प्रशासन का ध्यान इस ओर कब पड़ती है और ऐसे लोगो के ऊपर आख़िर कब कार्यवाही होती है। या ऐसे ही चलते रहेगा।
0 Comments