जिला बलौदाबाजार में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतकों में 2 बहनें, 1 भाई और 1 बच्चा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने टोनही और काला जादू का संदेह होने पर यह हत्या की है।
घटना कसडोल थानांतर्गत ग्राम छरछेद की है, जहां पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान रामनाथ पाटले, दीपक पाटले और दिल कुमार पाटले के रूप में हुई है।
मृतकों की पहचान चेतराम, जमुना बाई केवट, उनका छोटा बच्चा और यशोदा बाई केवट के रूप में हुई है। यह घटना टोनही और काला जादू के संदेह में की गई है, जो कि एक दुखद और अमानवीय कृत्य है।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है और गाँव में डर का माहौल है। लोगों में दहशत है और वे इस घटना के बारे में बात करने से डर रहे हैं।
0 Comments