बिलासपुर नगर निगम द्वारा गांधी चौक से शिव टॉकीज चौक तक संचालित दुकानदारों को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की गई है, लेकिन यह कार्यवाही एकपक्षीय और भेदभावपूर्ण होने का आरोप लग रहा है। कई दुकानदारों को नोटिस दिया गया है, जबकि कुछ दुकानदारों को छूट दी गई है, जिनमें कई दुकाने शामिल है, तो वही महेश फ़ास्ट फ़ूड भी है जिसके कारण रोज़ ट्रैफ़िक जाम होता है ऐसे दुकानदारों के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है।
इस कार्यवाही में निगम आयुक्त की अनदेखी और निगम कर्मचारियों की मनमानी सामने आ रही है। अगर नोटिस देना ही है, तो सभी दुकानदारों को दिया जाना चाहिए और कार्यवाही सभी के ऊपर होनी चाहिए। यह एकपक्षीय कार्यवाही न्याय की भावना का हनन है और व्यवसायियों में असंतोष पैदा कर रही है।
निगम को चाहिए कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्यवाही करे और सभी दुकानदारों के साथ समान व्यवहार करे।
0 Comments