बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 25 अगस्त 2024 को पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में राहुल सिंह चौहान की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और मुखबीर सूचना का उपयोग किया। आरोपी को जिला अस्पताल बिलासपुर आने पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा ने पूछताछ में बताया कि उसने शराब के लिए पैसा मांगने पर राहुल सिंह चौहान की हत्या की थी। आरोपी के पास से टूटी हुई शराब की शीशी और घटना के दिन पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं।
आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा के खिलाफ थाना सरकंडा बिलासपुर में भी एक अन्य मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर व्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।
बाइट- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप(शहर)
0 Comments