बिलासपुर के डी पी विप्र विधि महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


बिलासपुर के डी पी विप्र विधि महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिभा पैनल परिवार द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के सकारात्मक पहलुओं, शिक्षा से संबंधित समस्याओं और वर्तमान परिदृश्य की समस्याओं को रंगोली के माध्यम से उकेरा।

प्रतियोगिता में विजयकलक्ष्मी सोरठे, नीतू, मेघा, रवीना आमरे, सुमन खंडेल, मिथलेश-साहिल, मुस्कान यादव, आशीष, आशुतोष, मुस्कान, आयुष अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, इशिका सोनी, आयुष तिवारी, जान्हवी पांडेय, श्रद्धा शर्मा, साई बर्मन, अर्पिता सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका में महाविद्यालय की प्राध्यापिका अंकिता शर्मा, विभा गुप्ता, सोनम शर्मा और पूजा मिश्रा रहीं।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र नेता राघवेंद्र सिंह, शशांक चंद्र दुबे, जे.पी. बंजारे, तुषार निषाद, विशाल मरावी, नमन डिक्सेना, रोशन चंद्रा, राहुल देवांगन, कुणाल श्रीवास, आयुष चंद्रा, प्रविश ठाकुर, दिवाकर डिक्सेन, श्रद्धा लहरे, साक्षी पटेल, अंजली कांछी, नीलम चंद्रवंशी, अदिति आपट, नेहा ठाकुर, रीटा चेलानी सहित प्रतिभा पैनल के सदस्यों का सहयोग रहा।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. बी. सोनी के मार्गदर्शन में सफल रहा।

Post a Comment

0 Comments